15 लीटर देसी अवैध शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार भेजा गया जेल
विभिन्न खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक ने किया सम्मानित
अवैध बालू से लदे टिपर को पुलिस ने किया जप्त
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खड़गपुर इकाई द्वारा वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
बिहार राज्य के जिला खगड़िया के गोगरी प्रखंड के पंचायत मदारपुर से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन्होने कुछ ग्रामीणों से जानकारी लिया की इन्हे कैसा मुखिया चाहिए। बातचीत के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जो मुखिया थे वह अच्छे मुखिया थे उनका कार्यकाल सही था।उन्होंने कई सारे कार्य किये थे। पर वर्तमान में जो मुखिया प्रतिनिधि है, उनके कार्यकाल में कुछ भी कार्य नहीं हुए है जिसके कारण इन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई सारी योजनाओ में लोगो द्वारा लूट खसोट भी किया जा रहा है।
एक्टर राजन कुमार व्यस्त शेड्यूल के बावजूद "श्री बालाजी पब्लिक स्कूल" के शुभारंभ में होंगे शरीक मुंगेर में लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग पर खुल रहा है नया स्कूल लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग (टेटिया बम्बर, मुंगेर, बिहार) पर 6 अप्रैल 2021 को श्री बालाजी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में दुनिया भर में विख्यात राजन कुमार अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। राजन कुमार अपने व्यस्त शेडयूल में से समय निकाल कर इस स्कूल की ओपनिंग समारोह में शामिल होंगे। गौरतलब है कि राजन कुमार मुम्बई में रहते हैं लेकिन देश विदेश में उनके प्रोग्राम लाइव शोज़ होते रहते हैं इसलिए वह काफी दौरे पर रहते हैं। फिर भी उनका कहना है कि इस स्कूल के उदघाटन में वह जरूर शरीक होंगे कयोंकि जहां यह स्कूल खुल रहा है वो राजन कुमार मार्ग पर स्थित है। आपको बता दें कि 2019 में राजन कुमार के योगदान को देखते हुए बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर गांव में लोहारा से खड़गपुर तक 7 किलो मीटर लंबे रोड का नाम लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग रखा गया है। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि इस रोड पर राजीव कुमार रंजन श्री बालाजी पब्लिक स्कूल शुरू करने जा रहे हैं। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधायक और भूतपूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार मेवालाल चौधरी उपस्थित होंगे। राजन कुमार ने श्री बालाजी पब्लिक स्कूल को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनका कहना है कि हमे उस स्लोगन को याद रखना चाहिए कि "जब पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया।" आपको बता दें कि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके राजन कुमार बच्चो में भी बेहद लोकप्रिय हैं और स्ट्रीट स्कुल के ब्रांड एम्बेसडर हैं. जितने भी सांस्कृतिक और सामजिक कार्यक्रम होते हैं वह तमाम गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं. उनके इन्हीं तमाम कार्यों को देखते हुए लोगों ने उनके नाम पर सड़क का नाम रखने की मांग की थी, कई एनजीओ ने जिला अधिकारी जी को हीरो राजन कुमार मार्ग के सन्दर्भ में पत्र लिखा। जिसको मानते हुए तत्कालीन बी डी ओ ने स्वीकार किया और जिला अधिकारी महोदय ने भी स्वीकृति दे दी और इस तरह से लोकप्रिय आभिनेता राजन कुमार मार्ग का नामांकरण हुआ. और यह विश्व के तमाम लोगों के लिए एक प्रेरणा है और कला के क्षेत्र में जो लोग आना चाहते हैं उनके लिए भी एक प्रेरणा है. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आइकॉन हीरो राजन कुमार के नाम पर गूगल के नक्शे पर लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग मेंशन किया गया है जिसकी वजह से दुनिया में कहीं से भी इस रोड के सन्दर्भ में जानकारी हासिल की जा सकती है, क्योंकि गूगल मैप की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान है और डिजिटल क्रांति के इस युग में आप इसकी महत्ता से इंकार नहीं कर सकते। इस नई तकनीक के माध्यम से राजन कुमार के फैन्स दुनिया के किसी भी कोने से उन तक पहुंच सकते हैं। गौरतलब है कि राजन कुमार मार्ग टेटिया बंबर लोहारा से खड़गपुर मुंगेर रोड बिहार पे स्थित है। जहां राजन कुमार का बचपन बीता है। दुनिया के कोने कोने से इनके फैन्स यहां आते हैं। गूगल के नक्शे पे हीरो राजन कुमार मार्ग का ज़िक्र आने से मुंगेर के ग्रामीणों में खुशी की लहर मौजूद है। हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार के हीरो राजन कुमार मुंगेर के गांव वालों के लिए भी दरअसल एक रियल हीरो हैं और उन सभी के लिए लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग का नामकरण बहुत बड़ी खुशखबरी है। टेटिया बंबर के मेन रोड को अब लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग के नाम से जाना जाता है। बिहार सरकार के रोड डिपार्टमेंट के इस अच्छे कार्य की काफी चर्चा रही है और अब इसी सड़क पर श्री बालाजी पब्लिक स्कूल खुलने जा रहा है। एक्टर राजन कुमार की वजह से मुंगेर का नाम दरअसल अंतरराष्ट्रीय सतह तक पहुंचा है ऐसे में उनके नाम पर सड़क का नाम होना तमाम कला, साहित्य और अभिनय प्रेमियों के लिए एक इंस्पिरेशन है।
हिंदू एवं मुस्लिम भाइयों ने दीवान के मज़ार पर किया चादरपोशी
हवेली खरगपुर के बाल विद्या विकास अकैडमी मैं प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 31 मार्च को केक काटकर एकेडमी का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राएं शिक्षक और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक करण कुमार ने बताया कि शिक्षा ही अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने का मुख्य मार्ग है इसलिए बच्चे मेहनत करें और अपना समाज अपना देश का नाम रोशन करें सब कोई सब कुछ बांट सकता है लेकिन ज्ञान आपका कोई नहीं बांट सकता है प्रधानाचार्य अभी कहां की जिन बच्चे को कोई सुविधा नहीं है अपना उन्हें फ्री में शिक्षा दिया जाएगा और उनके लिए कॉपीकिताब कलम का भी व्यवस्था किया जाएगा वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र मंडल ने भी बच्चे को संबोधित किया और शिक्षा का महत्व को बताया सहयोगी शिक्षक रंजन कुमार रंजीत कुमार रानू विकास कुमार राजीव कुमार मिश्रा श्वेत पटेल शंभू कुमार यादव एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
श्री राम जानकी सह गायत्री शक्तिपीठ का छठा वर्षगांठ कल
5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
