बिहार राज्य के जिला खगड़िया के गोगरी प्रखंड के पंचायत मदारपुर से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन्होने कुछ ग्रामीणों से जानकारी लिया की इन्हे कैसा मुखिया चाहिए। बातचीत के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जो मुखिया थे वह अच्छे मुखिया थे उनका कार्यकाल सही था।उन्होंने कई सारे कार्य किये थे। पर वर्तमान में जो मुखिया प्रतिनिधि है, उनके कार्यकाल में कुछ भी कार्य नहीं हुए है जिसके कारण इन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई सारी योजनाओ में लोगो द्वारा लूट खसोट भी किया जा रहा है।
