छत से गिरकर 8 वर्षीय बालक हुआ जख्मी

अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑटो व ट्रक की टक्कर में महिला की मौत

अवैध बालू से लदा एक मिनी हाईवा जप्त

राजद नेता के भाई के मौत मामले में 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

मारपीट मामले में तीन लोग गिरफ्तार

बरियारपुर प्रखंड में हर गरूवार व रविवार को राजस्व हाट बाज़ार लगती हैं। जो आज रविवार को भी लगना प्रारंभ हुई थी।जहां एएसआई शिकेन्द्र कुमार शर्मा हाट बाज़ार पहुंच कर सरकार के कोरोना संकट को लेकर जारी किए गए नियम का पालन करवाने को लेकर दुकानदारों से आग्रह कर बंद करवाने का प्रयास किया। दुकानदारों को नई गाइडलाइन के अनुसार दुकान खोलने एवं बंद करने के सख्त निर्देश दिए। दुकान खुलने एवं बंद करने के लिए निर्धारित समय का अनुपालन करने के सख्त निर्देश दुकानदारों को दिए। कहा कि जो व्यवसायी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंकित चौधरी

थाना क्षेत्र के बरियारपुर सुल्तानगंज मार्ग पर खादी भंडार के समीप सरस्वती नगर गांव में तेज गति से जा रही ऑटो चालक के संतुलन खो देने के कारण सड़क किनारे रखे ईंट की ढेर से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया । सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना के एसआइ साबिर अली पहुंचे तथा घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर ले गए। बताया जाता है कि चालक खाली टेंपो लेकर मुंगेर से भागलपुर की ओर जा रहा था। तेज गति से वाहन चलाने के कारण उसने वाहन से अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे रखे ईंट की ढेर से टकरा गई। जिसमें ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक के सिर में गहरी चोट आई। उसका पैर भी इस घटना में फ्रैक्चर हो गया। हालांकि चालक कुछ बताने में असमर्थ था। ऑटो में मिले कागजात के अनुसार चालक विपुल तांती भागलपुर जिले के बाद थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव का निवासी बताया जाता है।इधर घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है

कोरोना का कहर इस कदर टूटा कि मकान मालिक ने भी कर दिया हम लोगों को बाहर दिल्ली से लौटे कुछ युवकों ने सुनाई अपनी पीड़ा