बरियारपुर प्रखंड में हर गरूवार व रविवार को राजस्व हाट बाज़ार लगती हैं। जो आज रविवार को भी लगना प्रारंभ हुई थी।जहां एएसआई शिकेन्द्र कुमार शर्मा हाट बाज़ार पहुंच कर सरकार के कोरोना संकट को लेकर जारी किए गए नियम का पालन करवाने को लेकर दुकानदारों से आग्रह कर बंद करवाने का प्रयास किया। दुकानदारों को नई गाइडलाइन के अनुसार दुकान खोलने एवं बंद करने के सख्त निर्देश दिए। दुकान खुलने एवं बंद करने के लिए निर्धारित समय का अनुपालन करने के सख्त निर्देश दुकानदारों को दिए। कहा कि जो व्यवसायी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।