आज समाप्त होगी स्नातक पार्ट वन में नामांकन की प्रक्रिया

शराब भट्टी का हुआ भंडाफोड़ कारोबारी फरार

बारिश से जगह-जगह जल जमाव नगर परिषद द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है

सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

शौच करने गई का किशोरी का पैर फिसलने से हुई मौत

मारपीट मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बरियारपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बुधवार को कोविड 19 मेघा कैम्प लगाई गई। इस आशय की जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि फिलिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में 18 से 44 आयु के 320 व 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 80,खडिया में 18 से 44 आयु के 90,काला मंडल टोला में 18 से 44 आयु के 20 व 45 प्लस वाले 10,रतनपुर में 18 से 44 आयु के 80 व कल्याणपुर करहररिया में 18 से 44 आयु के 190 व 45 प्लस के 40 सभी टीकाकरण केंद्रों पर कुल 830 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, बीडीओ राकेश कुमार,यूनिसेफ के आरके गुप्ता के साथ अनेक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में बुधवार को कोविड संक्रमण जाँच के लिए 316 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।जिसमें एंटीजन जाँच में कोई संक्रमित नही पाए गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए पीएचसी बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि एंटीजन से 236,rt-pcr से 70 व ट्रुनेट से 10 कुल 316 लोगों के स्वाव सैम्पल कोविड जाँच के लिए लिया गया।लिए गए सैम्पलों में rt-pcr 70 जो जाँच के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भागलपुर व ट्रुनेट 10 जो जाँच के लिए सदर अस्पताल मुंगेर को भेजा जाएगा।

हवेली खड़कपुर के उच्च विद्यालय गालिमपुर में 18 से ऊपर वाले युवक को वैक्सीन दिया जा रहा है स्वास्थ्य कर्मी आकर बैठे हुए हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों का युवक नहीं ले रहे दिलचस्पी तरह तरह का बातें सामने आ रहे हैं कुछ लोग का कहना है कि वैक्सीन लेने से कुछ नहीं होता है कुछ लोग डरते हैं कि बुखार आ जाता है तबीयत हो जाता है बिगड़ जाता है

छात्र राजद ने ग्रामीण चिकित्सकों को कोरोना योद्धा दिए जाने की मांग