हवेली खरगपुर क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों के बाद जून महीने में लगातार हुई बारिश क्षेत्रों में मकई एवं मूंग की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है क्षेत्र में जरूरत से अधिक बारिश होने से छोटे किसानों का कमर तोड़ दी है गौरव तल है कि हवेली खरगपुर क्षेत्र में आद्रा नक्षत्र में धाम रोकने का कार्य किसानों द्वारा शुरू होता था लेकिन अब तक धाम रोपनी शुरू नहीं की जा सकी है किसानों ने गेहूं कटने के बाद क्षेत्र के बड़े भूभाग में महंगे दामों में मकई एवं मूंग का बीज बाजार से खरीद कर खेतों में लगाया था बारिश के पानी से दोनों फसल चौपट हो गया है किसान संजीत कुमार ने बताया कि ₹320 में मकई एवं एक ₹100 प्रति किलो मूंग का बीज खरीद कर खेतों में लगाया था लेकिन बेमौसम मूसलाधार बारिश होने से दोनों फसल मूसलाधार बारिश के भेंट चढ़ गई वही किसान सुनील छोटू विकास राजीव ने बताया कि बीज रसायनिक खाद मजदूरी पानी एवं सोनी में किए गए खर्च का लागत पूंजी भी फसल से प्राप्त नहीं हो सका है

हवेली खरगपुर के गोड्डा निवासी सोनू कुमार जो एक गरीब परिवार से आते हैं वह कई दिनों से डॉक्टर के यहां भर्ती है डॉक्टर ने उन्हें कहा कि उन्हें ब्लड का अति आवश्यक है जल्द से जल्द ब्लड का व्यवस्था करें सोनू कुमार का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है वह मोबाइल बानी के पत्रकार लक्ष्मण कुमार सिंह फोन पर बात किया उन्होंने कहा कि वह ब्लड बैंक से संपर्क किया लेकिन ब्लड बैंक ने उन्हें कहा कि आप किसी भी ग्रुप का ब्लड मुझे व्यवस्था करा दें हम आपको ओ पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध करा देंगे अगर किसी व्यक्ति को ब्लड डोनेट करना हो तो कृपया करके 62016 89171 पर संपर्क करें और पुण्य का भागी बने

अम्बेडकर नगर नौवागड़ी में नीलम देवी उम्र 43 वर्ष की मृत्यु आज प्रातः लगभग 3:30 बजे वज्रपात होने से मलवे में दबने के करण घटनास्थल पर ही हो गई।इस संबंध में उनके पति निरंजन दस में बताया कि मेरी माँ बदाम देवी उम्र 75 वर्ष और बच्ची निशा भारती उम्र 15 वर्ष व मेरी पत्नी नीलम देवी उम्र 43 वर्ष तीनों एक साथ ईट खपरैल के घर में सोई हई थी। आज दिनांक 29/06/21 को लगभग प्रातः 3:30 बजे मां जब जगकर बाथरूम गई थी तभी अचानक छप्पर पर वज्रपात की जोरदार आवाज आई मां दौड़कर आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसे सुन पड़ोस के लोग दौड़कर आये व मलबे को हटाकर बच्ची को सुरक्षित निकाला लेकिन पत्नी के ऊपर छत पर का ज्यादा मलवा होने से लगभग 20 से 25 मिनट देर हुई जिस कारण घटनास्थल पर मौत हो गई।इस संबंध में निरंजन दस ने नया रामनगर थाना में लिखित आवेदन दिया।

हवेली खरगपुर क्षेत्र के बागेश्वरी निवासी नवनीत कुमार ने बताया कि वह भी एक मजदूर है बाहर काम करते हैं उनको भी बाल मजदूर मिलते हैं। कुछ कुछ जगहों पर उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण या तो उनके घर में कोई कम करने वाले नहीं होने के कारण उनको मजबूरी में किसी होटल हो या किसी के यहां मजदूरी करना हो या कोई चीज बेचना पड़े पेट पालने के घर चलाने के लिए बाल मजदूरी करना पड़ता है

हवेली खरगपुर के शामपुर गाँव के लालू सिंह के घर के निकट पक्की सड़क के किनारे बारिश के पानी जलजमाव अधिक हो गया है उसी में नाग नागिन को जोट खेलते हुए दिखाई दिया ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 मिनट से दोनों सांपों को एक साथ खेलते हुए दिखा गया देखने के लिए आसपास के लोगों का भीड़ हो गया सभी लोग वीडियो बनाने लगे कुछ समय के बाद दोनों सांप गायब हो गया

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का होगा तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण - 28 से 30 जून, 05 से 07 जुलाई और 26 से 28 जुलाई के बीच राज्य के सभी जिलों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत सीएचओ को ऑनलाइन मिलेगा प्रशिक्षण - तीसरे चरण में 26 से 28 जुलाई तक मुंगेर जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को ऑनलाइन दिया जाएगा प्रशिक्षण मुंगेर, 25 जून| राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम ( एनटीईपी) को ले 28 से 30 जून, 5 से 7 जुलाई और 26 से 28 जुलाई तक तीन चरणों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) के कम्युनिटी ऑफिसर ( सीएचओ) के लिए तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तीसरे चरण में 26 से 28 जुलाई के बीच मुंगेर जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए दोपहर 02 से शाम के 05 बजे तक ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस चरण में मुंगेर के अलावा भागलपुर , बांका, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी, शिवहर ,पूर्वी- पश्चमी चम्पारण जिला के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यकत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं पहले चरण में 28 से 30 जून तक पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर,मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और अरवल जिला के सीएचओ को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। दूसरे चरण में 05 से 07 जुलाई के बीच छपरा, सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, जमुई, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और गया जिला में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के विशेष सचिव सह कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को एक चिट्ठी जारी की है। मुंगेर में 26 से 28 जुलाई तक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर मुंगेर में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट टीबी/एचआईवी कॉर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि मुंगेर में 26 से 28 जुलाई तक जिला के सभी हेल्थ और वेलनेस सेंटर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले दिन 26 जुलाई को दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक यूनिट 1 के तहत राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में प्रशिक्षक के द्वारा इंट्रोडक्शन दिया जाएगा। इसके बाद यूनिट 2 में डब्लूएचओ के डॉ उमेश त्रिपाठी टीबी इपिडेमियोलॉजी एंड डायग्नोसिस के बारे में जानकारी देंगे। यूनिट 3 के तहत डब्लूएचओ के डॉ राजीव मैनेजमेंट ऑफ टीबी के बारे में बताएंगे। यूनिट 4 के तहत डब्लूएचओ के डॉ सौरभ टीबी और को- मोरबिलिटीएस के बारे में जानकारी देंगे। इसी प्रकार से ऑनलाइन ट्रेनिंग के दूसरे दिन 27 जुलाई यूनिट 5 से 7 तक और तीसरे दिन 28 जुलाई को यूनिट 8 से 12 तक के सभी टॉपिक पर डब्लूएचओ के विशेषज्ञ टीबी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को ऑनलाइन ट्रेनिंग के माध्यम से देंगे।

दो मिनी गन फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश एक गिरफ्तार

सेविकाओं का पांच दिवसीय पोषण ट्रैकर प्रशिक्षण संपन्न

जल जीवन हरियाली योजना के तहत कराया जा रहा है कुआं का जीणोद्धार

तेज बारिश के दौरान वज्रपात से काफी नुकसान