बिहार राज्य के मुंगेर जिले से जीविका मोबइल वाणी द्वारा चलाये जा रहे श्रम का सम्मान की ओर से पंकज जी ने वहां पे उपस्थित राहुल जी से बातचीत कि। बातचीत के दौरान राहुल जी ने बताया के वो बारहवीं पास हैं लेकिन उनके गांव में रोजगार की कमी के कारण उनको दिल्ली ,गुजरात जैसे बड़े शहरों में जाकर काम करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार से यह अपील भी की उन्होंने कहा की गावों में ज्यादा से ज्यादा फैक्टिरियाँ बनाई जाएँ ,उचित वेतन का प्रबंध किया जाये ,जिससे किसी भी व्यक्ति को अपना घर छोड़ कर बाहर जाना न पड़े और वहां पर हो रहे असुविधाओं का सामना न करना पड़े।
