धरहरा प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में सोमवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई । उ० उच्च मा० वि० ईटवा में प्रधानाध्यापक गुरूदेव कुमार ने शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर भारत के राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलीय चित्रण पर माल्यार्पण कर श्रधासुमन अर्पित किया । मौके पर शिक्षिका अर्चना कुमारी,निर्मला,प्रीति,अनुराधा, राधिका पटेल,कुमारी नूतन, नवीन कुमार,रीना,रोजा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।प्रधानाध्यापक ने गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि देश की आजादी में बापू का बड़ा योगदान है वह अहिंसावादी विचारधारा के इंसान थे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और 'जय जवान, जय किसान' का उनका उद्घोष नई पीढ़ियों को प्रेरणा देता है। उन्होंने चुनौती भरे वक्त में देश का नेतृत्व किया जो काबिले तारीफ है।वह सशक्त भारत के विचार को पूरा करने की दिशा में कार्य करते थे।
