मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र तीन देशी पिस्टल 20 जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल के साथ एक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक हथियार तस्कर हथियार की तस्करी करने के लिए दरियापुर पेट्रोल पंप के पास से गुजरने वाला है वहीं सूचना के आलोक में थाना अध्यक्ष मुकील थाना द्वारा प्रखंड कार्यालय सदर के पास वाहन चेकिंग की कार्रवाई शुरू कर दी वहीं वाहन चेकिंग को देखकर आ रहे वोटो से एक व्यक्ति कूद कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया वहीं विधिवत तलाशी के क्रम में पकड़े व्यक्ति के पास से तीन देशी पिस्टल एवं 20 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं पकड़ाए गए व्यक्ति मिर्जापुर वर्धा निवासी मोहम्मद हैजुल के पुत्र इम्तियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
