टेटिया बंपर के प्रखंड अंतर्गत खड़ूई गांव स्थित बहियार में बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि खड़ूई गांव निवासी 50 वर्षीय उदय यादव पिता शनिचर यादव खेत मैं धान की फसल देखने बहियार गया था जहां बहियार में बिजली के पोल को पकड़कर अड्डा पार कर रहा था तभी विद्युत पोल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। वहीं दूसरे किसान की नजर पड़ा तो उसे उठाकर इलाज के लिए आनन फानन में लोगों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र टेटिया ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे को लेकर सड़क को किया जाम