शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर स्थित राय पोखर ऐतिहासिक मैदान को अतीक कर्मियों द्वारा बढ़ाने हेतु नया रामनगर थाना पहुंचे बजरंगबली नगर के सैकड़ो ग्रामीण थाना अध्यक्ष से लगाई गुहार बच्चों की खेलने की मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने की लिखित आवेदक दिया। वही ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बरसों से यह मैदान बच्चों की खेलने की चीज है। गैर मजारवा सरकारी जमीन है। पर इसे जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है। जो बिल्कुल नाजायज है जितना जल्द हो इस तक कार्रवाई कर इस मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने की कृपा किया जाए। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि कल शनिवार को जनता दरबार है इसमें आप लोग उपस्थित होकर अपनी कागजात पेश करें। तथा जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
