धरहरा : नगर आयुक्त नगर निगम मुंगेर निखिल धनराज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार को धरहरा प्रखंड के धरहरा दक्षिण पंचायत में किए गए विकासात्मक कार्यों का स्थलीय जांच किया । इस दौरान नगर आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2021 - 2022 , 2022 - 2023 एवं 2023 - 2024 में धरहरा दक्षिण पंचायत में किए गए करीब आधा दर्जन से अधिक योजनाओं का प्राक्कलन ,अभिलेख, गुणवत्ता एवं योजना का स्थलीय मापी कर विस्तृत जांच किया । धरहरा दक्षिण पंचायत में चल रहे योजनाओं की जांच टीम में नगर आयुक्त निखिल धनराज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो० मंजूर आलम, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय शर्मा, पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता शेखर भाष्कर मुख्य रूप से मौजूद थे । वहीं नगर आयुक्त ने बताया कि जांच में काफी पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है तथा संबंधित जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ।