धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर-जमालपुर मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर शाम भैंस से टकराकर एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी युवक की पहचान मुंगेर मां अंबे चौक निवासी गणेश यादव का पुत्र उदय कुमार के रूप में की गई, जिसे आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दरियापुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया । जख्मी युवक उदय कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई सूरज कुमार के साथ उसके ननिहाल लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा गांव गया हुआ था जहां से रविवार की देर शाम वह लौट रहा था तभी दशरथपुर पेट्रोल पंप के आगे मोटरसाइकिल के आगे अचानक भैंस आने के कारण उसने संतुलन खो दिया तथा भैंस से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा , जिससे उसका सर फट गया तथा मुंह में भी गंभीर चोटे आई ‌। हालांकि घटना में उसके चचेरे भाई सूरज को आंशिक छोटे आई।