धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र के फुल्का मैदान बजरंगबली स्थान के पास से एक शराब तस्कर को 48 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित माताडीह पंचायत के बिलोखर निवासी स्व० सोमर टुड्डू का 50 वर्षीय पुत्र दिलीप टुड्डू के रूप में की गई । धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गस्ती के दौरान एस आई आराधना कुमार ने साइकिल पर ले जा रहे 48 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। शराब तस्कर का मेडिकल जांच कराकर बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा मुंगेर भेज दिया।
