मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना- मुंगेर से भेजे जाएंगे 10 बाल हृदय रोगी पटना में आयोजित होने वाले निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर में - आगामी 20 व 21 मार्च को पटना के आईजीआईसी में आयोजित होगा जांच शिविर - 21 मार्च को मुंगेर के चार प्रखंड से चिह्नित किए गए हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को उनके अभिभावक के साथ 102 एंबुलेंस से पटना भेजा और जांच के बाद वापस लाया जायेगा
