बता दें कि शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका अपने ,अपने बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक दिवसीय धरना पर अपने 21 सूत्री मांग को लेकर डर्टी दिखी वही मुंगेर ग्रामीण की अध्यक्ष अंजुम आरा ने बताई की आज हम लोग अपनी 21 सूत्री मांग को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय मुंगेर ग्रामीण के समक्ष धरना पर बैठे हुए हैं। सरकार हमसे हर तरह का कार्य करवाते हैं। हम लोग कोविड-19 जैसी महामारी में अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपने कार्य में डटे रहें फिर भी सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। हमारी मांग है कि सेविका को 25000 वेतन दे एवं सहायिका को 18000 वेतन दे ताकि हम लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सके अन्य कई मांग हमारी है। धरना पर बैठे संघ सचिव सविता कुमारी मधु लता कुमारी ईरा कुमारी, मीना देवी स्वाति कुमारी कंचन कुमारी डैजी कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, अर्चना कुमारी, शाहिना नाज, अनुराधा कुमारी, इत्यादि सैकड़ों की संख्या में सेविका सहायिका उपस्थित होकर अपने धरना को सफल बनाएं।