मंलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार के द्वारा प्रखंड के रामपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बनाये जा रहें सोखता के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि प्राप्त कर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का आदेश दिया। बीडीओ ने आवास योजना के लाभुकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी लाभुक प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि ले चुके हैं वे सभी आवास निर्माण शीघ्र कराएं अन्यथा राशि रिकवरी, प्राथमिकी सहित अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सुस्त गति से निर्माण कार्य करने वाले लाभुकों को जल्द से जल्द आवास निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने रामपुर पंचायत के विभिन्न वार्ड में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बनाए जा रहे सोखता के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने असंतोष जताते हुए संबंधित पंचायत के मुखिया को विभाग के द्वारा दिए गए निर्देश के तहत कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल संचय एवं जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सरकार सभी पंचायत में सोखता निर्माण के कार्य करवा रहे हैं। ऐसे में पक्की नाली से होते हुए सोखता में  पानी गिरना चाहिए। परंतु पंचायत के कई वार्ड में कच्ची नाली के माध्यम से सोखता में पानी गिर रहा है। जो दिए गए विभागीय निर्देश के विपरीत है। इसमें सुधार करने का निर्देश संबंधित विभाग के कर्मी एवं मुखिया को दिया गया। मौके पर रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार राय सहायक कन्या अभियंता सुमन कुमार वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे।