बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खरगपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में मौसम का पता ही नहीं चल रहा है, ठंड के समय में गर्म, गर्म के समय में ठंड इसका प्रभाव सबसे अधिक कृषि क्षेत्र पर पड़ा है। जहां बारिश होना चाहिए वहां पर सुखा होता है, जहां सूखा होना चाहिए वहां बारिश होता है। एक तरफ बाढ़ से लोग परेशान हैं, दूसरी तरफ सुखा से, इस तरह से किसानों और मजदूरों में काफी परेशानी बढ़ चुका है। किसान खेती करना नहीं चाहता है क्योंकि उसे मुनाफा ही नहीं होता है, मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है, इसका मुख्य कारण है प्रकृति के साथ छेड़छाड़, वन कटाई अधिक हो रहा है। इस पर रोक लगना चाहिए, पानी को सुरक्षित बांध बनाकर रखना चाहिए, वृक्ष लगाना चाहिए तभी पर्यावरण में परिवर्तन हो सकता है। अन्यथा लोगों को प्राकृतिक समस्या को झेलना पड़ेगा