* मुंगेर के छह खिलाड़ी नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में हुए चयनित, मुंगेर की सृष्टि बनी बिहार स्टेट बालिका टीम कैप्टन* बिहार राज्य के मुंगेर जिला की धरती पर कई प्रतिभाशाली होनहार खिलाड़ियों का जन्म हुआ, जिन्होने अपनी प्रतिभा का परचम अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर लहरा चुके हैं। और उन्हें तराशकर आगे बढ़ाने में लगातार मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह दिन-रात एक कर लगे हुए हैं । आज मेहनत रंग ला रही है , बताते चलें कि 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2022तक महाराष्ट्र के फलतन जिला सहारा में आयोजित होने वाले 32 वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय(पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप -2022-23 में भाग लेने वाली खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की प्रदेश टीम में मुंगेर के कुल छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ । सबसे गर्व की बात है कि मुंगेर जिला खो-खो की खिलाड़ी सृष्टि कुमारी को बिहार स्टेट महिला टीम की कैप्टन बनाई गई। उनके साथ ही मुंगेर की अन्य छह खिलाड़ी का भी बिहार स्टेट बालक एवं बालिका टीम में चयन हुआ है । जिसमें चंडिका स्थान निवासी राघवेन्द्र सिंह की बेटी सिमरन कुमारी , शिवपुर कॉलोनी छोटी दौलतपुर जमालपुर निवासी धरम कुमार की बेटी प्रभा मानसी , गरीब नगर छोटी दौलतपुर जमालपुर निवासी विजय यादव की बेटी सृष्टि कुमारी , छोटी मिर्जा पुर निवासी ललित कुमार के पुत्र प्रत्युष कुमार , महादेवपुर नौवागढ़ी निवासी रंजन कुमार के पुत्र अभिनव कुमार , नीलम सिनेमा रोड पानी टंकी निवासी संजय कुमार गुप्ता के पुत्र अक्षत कृष्णा शामिल है। साथ ही बिहार स्टेट बालिका टीम मैनेजर मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह को बनाया गया है एवं कोच मुंगेर की सीनियर नेशनल खिलाड़ी अंजलि कुमारी को नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि हरिमोहन सिंह बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव के रहने वाले हैं एवं पिछले सात सालों से लगातार खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने एवं राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। इस बार मुंगेर की बालिका खो-खो टीम पहली बार एजीएफआई चैंपियन बनी। उनके खेल व खिलाड़ी के प्रति समर्पण भाव से निस्वार्थ होकर कार्य करने से प्रभावित होकर उन्हें ये जिम्मेवारी सौंपी गई है । बताते चलें कि इन्होंने मुंगेर के खो-खो खेल व खिलाड़ियों को अंतरास्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलवाने का कार्य किए हैं । इनके नेतृत्व में मुंगेर के खिलाड़ी अंतरास्ट्रीय एवं दर्जनों राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुके हैं ।खेल-खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस से पूर्व कोल्हापुर महाराष्ट्र में आयोजित 51 वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2017 के बाद से लगातार इनको राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई बार हर साल टीम मैनेजर व प्रभारी बनाया जा चुका है । साथ ही युवा समाजसेवी के तौर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री , समाज कल्याण , विधि कानून मंत्री आदि के हाथों सम्मानित हो चुके हैं । हरिमोहन सिंह ने राज्य खो-खो संघ के सभी गणमान्य पदाधिकारीगण को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद् किए । साथ ही खेल खिलाड़ी को मुंगेर में आने वाली परेशानियों को दूर कर उनकी हर संभव मदद करने की बात कहीं । मुंगेर जिला खो-खो संघ प्रेसिडेंट नीरज कुमार पप्पू , सहित जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के अन्य गणमान्य पदाधिकारीगण , खिलाड़ी , पदाधिकारी , समाजसेवी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शुभकामाएं दी।
