*हर हाथ काम और हर घर रोजगार ही असली सम्पूर्ण क्रांति - केशरी* (10 जून को मुंगेर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन से होगा आंदोलन का शंखनाद) हर हाथ काम और हर घर रोजगार ही असली सम्पूर्ण क्रांति है क्योंकि आज आम आदमी घटती कमाई और बढ़ती मंहगाई के कारण बर्बाद होते जा रहे हैं। उपर्युक्त बातें शरद पवार विचार मंच के प्रदेश संयोजक संजय केशरी ने अपने आवासीय कार्यालय में सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा। श्री केशरी ने कहा कि मंच द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस 10 जून से बिहार में सभी खाली पड़े पदों पर बहाली के लिए जोरदार अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत मुंगेर जिला पदाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन से की जाएगी। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी ने कहा कि घटती कमाई और बढ़ती मंहगाई से सबसे ज्यादा प्रताड़ित महिलाओं को ही होना पड़ता है। वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह एवं सत्यनारायण साह ने कहा कि सरकारें तमाम तरह की लोकलुभावन घोषणाएं करती हैं लेकिन लोगों की आय बढ़ाने की कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। बबलु गुप्ता एवं शंकर यादव ने कहा कि बैंकों को स्वरोजगार हेतु ऋण देने के लिए बाध्य किया जाएगा। विचार गोष्ठी में चन्दन गुप्ता, रामबिनय कुमार, धर्मवीर कुमार सोनी, मो० तनवीर अख्तर, शुभम गुप्ता एवं केशव केशरी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।