बिहार राज्य के जिला मुंगेर से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से हवेली खरगपुर के वृंदावन क्षेत्र के समाजसेवी राजीव हिंदुस्तानी से साक्षात्कार लिया है। जिसमे उन्होंने बताया है कि इस क्षेत्र में पेयजल का बहुत समस्या है। आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य कर्मी किसी भी प्रकार का मदद नहीं करते हैं और न ही कभी जागरूक करने के लिए आए हैं। जब किसी बच्चे को तबीयत अचानक खराब होता है तो नजदीकी चिकित्सक से इलाज कराया जाता है और अगर नजदीकी चिकित्सक नहीं होने के बाद शहर की ओर ईलाज के लिए जाना पड़ता है.
