हीरो राजन कुमार विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा "भारत गौरव" की उपाधि से सम्मानित वाईस चांसलर डॉ तेजनारायण कुशवाहा के हाथों यह सम्मान मिलना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि : डॉ राजन कुमार विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ गांधीनगर भागलपुर द्वारा हीरो डॉक्टर राजन कुमार को भारत गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के लिए हीरो डॉ राजन कुमार को मुंगेर की तमाम जनता, उनके फैन्स की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। डॉ तेजनारायण कुशवाहा इस यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर और डॉ देवेंद्र नाथ साहा इसके कुलसचिव हैं। इस मौके पर सर्टिफिकेट, शॉल और फूलों का हार देकर डॉ राजन कुमार को सम्मानित किया गया। हीरो राजन कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ गांधीनगर भागलपुर के वाईस चांसलर डॉ तेजनारायण कुशवाहा हमारे साथ रहे। मैं आश्चर्यचकित हूँ कि ऐसी हस्ती के हाथों मुझे भारत गौरव सम्मान मिला जिन्होंने दुनिया भर के लोगों की हौसलाअफजाई की है। सारा विश्व आपको साहित्य सेवा के लिए जानता है। मेरे लिए आज का दिन बहुत ही बड़ा रहा। मैं विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ गांधीनगर का शुक्रिया अदा करता हूँ, भागलपुर के लोगों का और इस यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ तेजनारायण कुशवाहा का आभारी हूँ। मेरे लिए यह बेहद सुखद लम्हा रहा। भारत गौरव की उपाधि मिलना अपने आप मे बड़ी उपलब्धि है। तमाम दोस्तों का शुक्रिया। इस अवार्ड की घोषणा पहले हो गई थी लेकिन यह अवार्ड आज वाइस चांसलर के हाथों मिला। आपको बता दें कि भागलपुर में 29 मई को वाइब्रेंट डांस कम्पटीशन को होस्ट करने के लिए हीरो राजन कुमार मुम्बई से गए थे। एंकर के रूप में राजन कुमार की परफॉर्मेंस को यहां सभी ने सराहा। राजन कुमार के साथ उनके अभिनेता दोस्त अभिषेक थे, वह भागलपुर डांस कम्पटीशन में लगातार सपोर्ट करते रहे हैं। ग़ौरतलब है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजन कुमार को दिल्ली की यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है। राजन कुमार को एआईआईपीपीएचएस स्टेट गवर्मेंट यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा ऑनरेरी डॉक्टरेट की डिग्री दी गई है। बिहार के मुंगेर के रहने वाले एक आर्टिस्ट को भारत गौरव की उपाधि से नवाजा जाना तमाम मुंगेर निवासियों, बिहार वासियों के लिए खुशी और गर्व की बात है। राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन 2 के रूप में लोगों को लगातार हंसाया है। बतौर हीरो बॉलीवुड में उन्होंने शहर मसीहा नहीं और नमस्ते बिहार जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए हैं।
