धरहरा (संवाददाता):- जिला बंदोवस्त पदाधिकारी अतुल कुमार वर्मण ने सरकार द्वारा संचालित धरहरा अंचल के सभी दस्तावेज का जाँच किया। जिला बंदोवस्त पदाधिकारी ने जमीनी हकीकत से भी रूबरू हुए और अंचल कार्यालय मे अपने कार्य को लेकर पहुँचे लोगो से भी पुछताछ कर अंचल कार्यालय के कर्मियों के फिड बैक लिया जहाँ नक्सल प्रभावित क्षेत्र आजीमगंज पंचायत के कुमारपु से पहुँचे रंजीत कुमार ने जनवरी माह मे आश्रित प्रमाण पत्र के आवेदन दिया परंतु आज तक आश्रित प्रमाण पत्र बनाने के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद प्रमाण -पत्र आज तक निर्गत नही होने पर अंचल कर्मी के कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होने की बात कही वही बाहाँचोकी पंचायत के सुन्दरपुर के अमित कुमार ने बताया कि सीओ पुजा कुमारी द्वारा 2021 से अतिक्रमण वाद संख्या 04 /21-22 मे नापी हुआ परंतु आज तक अतिक्रमण नही हटा। अंचल कार्यालय मे व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर बंदोवस्त पदाधिकारी को ग्रामीणो ने बताया जिसे जिला बंदोवस्त के कर्मचारी ने सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग को सूचित करने की बात कही। जिला बंदोवस्त पदाधिकारी अतुल कुमार वर्मण ने साफ शब्दो मे मीडिया प्रतिनिधि को बताया कि अंचल के सभी अभिलेखो की जाँच की गई। जाँच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपा जाएगा।