गुरुवार को सदर प्रखंड अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी मकेश्वर मंडल की सेवनिवृत्त के उपरांत सदर प्रखंड के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें अंचलाधिकारी पूजा कुमारी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मान किए और अंचलाधिकारी ने कहे कि मक्केश्वर जी हमारे कर्मचारी नहीं बल्कि हमारे परिवार के सदस्य बन कर हम लोगों के साथ कार्य करते थे कोई शिकायत का मौका नहीं देते थे। वही मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि श्री मंडल अपने सेवाकाल में दाग नहीं आने दिए हर संभव सभी को साथ लेकर कार्य में तात्पर्य दिखे। राजस्व पदाधिकारी रजत प्रकाश ने बताया कि श्री मंडल शांत स्वभाव के थे किसी भी व्यक्ति को शिकायत का मौका नहीं दिए और अपनी सेवाकाल को बेदाग समाप्त कर लिए ।मौके पर अंचल प्रखंड कर्मी के साथ दर्जनों राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे और उन्हें माला पहनाकर भावभीनी विदाई दिए।
