बुधवार को सदर प्रखंड के जानकी नगर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार द्वारा समीक्षा किया गया जिसमें जल नल योजना , वृद्धा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन किरासन, आईसीडीएस ,पीएचडी इत्यादि योजनाओं का महोदय द्वारा जांच किया गया जांच के क्रम में आईसीडीएस के द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की जांच की गई जांच के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किए जा रहे कार्य से संतुष्ट हुए एवं जल नल योजना की शिकायत वार्ड संख्या 2 एवं 3 में मिली उसे भी महोदय ने अविलंब दूर करने का आदेश दिए वहीं जांच के क्रम में मध्य विद्यालय जानकीनगर पहुंच कर छात्रा छात्रों से बातचीत किए छात्रा द्वारा बताया गया कि खाते में अब तक किसी प्रकार की कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली हैं। इस पर प्रधानाध्यापक पर बिगरे वहीं वार्ड संख्या 7 हरदिया बाद में पीएचडी द्वारा कार्य में लापरवाही को देखते हुए पीएचडी के जेई को जमकर डांट फटकार लगाई एवं 1 सप्ताह के अंदर कार्य को पूर्ण करने का आदेश दिये कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई वहीं अन्य वार्डों में घूम घूम कर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या महोदय ने सुने और संबंधित पदाधिकारी को तुरंत समस्या दूर करने का आदेश दिए जिलाधिकारी महोदय के साथ उपस्थित एडीएम विद्यानंद सिंह, डीडीसी संजय कुमार, एसडीएम खुशबू गुप्ता ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी स्निग्धा नेहा ,डीपीआरओ दिनेश कुमार, के साथ सभी विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, सीओ पूजा कुमारी, सीडीपीओ सुष्मिता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा, कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार जयसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
