धरहरा (संवाददाता):- जहां एक और सरकार शिक्षा के प्रति अपना खजाना खोल रखी है तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग की उदासीनता कहें या प्रखंड के नौनिहालों की मजबूरी जिसके कारण बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा लेने के लिए धरहरा प्रखंड के अमारी पंचायत के मरपाकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय लकड़कोला में खपरेल व जर्जर भवन में अपनी पढ़ाई करनी पड़ रही है।आलम यह है कि विधालय में मात्र तीन कमरे हैं जिसमें से एक कमरे में रसोई व कार्यालय चलता है और दो कमरे में ही कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई हो रही है वो भी खपरैल और जर्जर स्थिति वाले भवन में। भवन की दीवारें शीलन से बुरी तरह से प्रभावित है साथ ही गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका पर पँखा नदारद है। विद्यालय की प्रधानाचार्या का कहना है कि विभाग को कई बार स्थिति से अवगत कराया गया है पर अभी तक कोई ठोस उपाय नही किया जा सका है। वहीं अभिभावक ना चाहते हुए भी अपने बच्चे को शिक्षित कर उज्जवल भविष्य देने के लिए जर्जर भवन में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज रहे हैं।