100 बेड के स्पेशलिस्ट अस्पताल का झुनझुना नहीं मुंगेर कमिश्नरी मुख्यालय को मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का दर्जा चाहिए:-जिला राजद मुंगेर ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,धार्मिक धहरोहरो से सजे हुए मुंगेर कमिश्नरी मुख्यालय जहाँ विश्व प्रसिद्ध योग महाविद्यालय है कभी मीर कासिम व दानवीर राजा कर्ण की राजधानी रही हो आज स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में बिहार के पिछड़े जिलों में से एक है। जो मुंगेर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी स्व श्रीबाबू का कर्म भूमि रहा हो जो मुंगेर अभी बिहार के डबल इंजन बाली NDA सरकार के कद्दावर नेता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का संसदीय क्षेत्र है वह मुंगेर बिहार व केंद्र सरकार के लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। बिहार सरकार का जब नीतिगत फैसला हो गया है कि हर प्रमंडलीय मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की स्थापना सुनिश्चित करना है तो फिर मुंगेर प्रमंडलीय मुख्यालय में क्यों नहीं। यही माँग को लेकर जिला राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 9 फरवरी 2022 को किला क्षेत्र स्थित जिला राजद कार्यालय के प्रांगण में अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह(बिंद)जी के अध्यक्षता में 3 घँटे का सांकेतिक उपवास रख कर बिहार सरकार एवँ जिला प्रशासन एवँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया कि मुंगेर प्रमंडलीय मुख्यालय को जबतक मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुविधा सरकार उपलब्ध नहीं करायेगी तब तक चरणबध्द तरीके से जिला राजद मुंगेर आंदोलन व संघर्ष करते रहेंगें। आगे भी इस आंदोलन को जिले के हर प्रखंड मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए आंदोलन व संघर्ष जारी रहेगा।ये बातें राजद के जिला अध्यक्ष से उपवास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा। इस उपवास कार्यक्रम में जिला राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव,उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन, प्रो विनय सुमन,संजय पासवान,राजद नेता गजेंद्र कु हिमांशु, जिला महासचिव रंजीत गुप्ता,मो एजाज अहमद,अमरनाथ भगत,विजय कु यादव जमालपुर अध्यक्ष मंटू यादव,एस सी एस टी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निरंजन यादव,मो शकील अहमद ,सन्नी यादव,सहित अन्य साथी उपस्थित थे।