आज दिनाँक 8 फरवरी को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजद कार्यालय किला क्षेत्र में जिला राष्ट्रीय जनता मुंगेर के जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से एमएलसी चुनाव एवँ मुंगेर में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के निर्माण सहित जिले के अन्य विकास योजनाओं की बिहार के डबल इंजन सरकार के द्वारा लगातार किंये जा रहे उपेक्षा को लेकर विशेष चर्चा एवँ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श कर आंदोलन की रूपलेखा पर रणनीति बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र के होने जा रहे एमएलसी के चुनाव में राजद के सभी जिला एवँ प्रखंडों के अध्यक्ष व पदाधिकारी अपने सपने क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों से डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर हमारे पार्टी के राजद के प्रत्याशी अजय कु सिंह के लिए समर्थन की अपील करें। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद के राज्यपरिसद नरेश सिंह यादव राजद के वरीय उपाध्यक्ष प्रो शब्बीर हसन ने कहा कि बिहार व केंद्र सरकार प्रदेश के सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल खोल चुकी है तथा बचे जिलों में खोलने की स्वीकृति पूर्व में हीं दे चुके हैं। परंतु पता नहीं मुंगेर प्रमंडल व जिला मुख्यालय से वर्तमान NDA सरकार एवँ यहाँ के स्थानीय सांसद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को क्या दिक्कत है जैसे किसी दुर्भावना से ग्रसित हो कर मुंगेर में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के लिए अड़चन पैदा किये हुए हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता लगातार वर्षों से इसके लिए संघर्ष व आंदोलन करते आ रही है।हैरानी इस बात से और ज्यादा हुआ कि केंद्र सरकार ने जब बिहार के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के लिए बिहार सरकार से प्रस्ताव माँगा तो भी बिहार सरकार ने मुंगेर प्रमंडल व जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव नहीं भेजा जिसका जिला राष्ट्रीय जनता कड़ी शब्दों में निंदा करती है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी बिहार के मुख्यमंत्री ने यहाँ के स्थानीय सांसद ललन सिंह के इशारे पर एक सभा में मुंगेर में मेडिकल कॉलेज खोलने के सबाल पर व्यंग्यात्मक लहजे में कह दिया कि अब गली कुची में भी मेडिकल कॉलेज खोलते रहें किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष संजय पासवान एवँ प्रो विनय सुमन ने कहा आज से 15 वर्ष पूर्व हीं बरियारपुर,खड़गपुर मननपुर जमुई रेल लाइन तथा सुल्तानगंज असरगंज,तारापुर संग्रामपुर कटोरिया रेल लाइन बनाने का तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद एवँ तत्कालीन मुंगेर के सांसद सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास दोनों रेल लाइन का शिलान्यास किया गया था साथ हीं बजट में इसके लिए राशि का भी प्रावधान किया गया था पर केंद्र की सरकार बदलने के कारण इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भी अधर में छोड़ दिया गया है वर्तमान NDA सरकार के द्वारा मगर मुंगेर और जमुई के वर्तमान सांसद ललन सिंह एवँ चिराग पासवान आजतक एकबार भी इसके लिए संसद में आवाज नहीं उठाए। बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि उक्त सभी मुंगेर जिले के जनसरोकार से जुड़े मुद्दे को लेकर चरणबध्द आंदोलन की शुररुआत जिला मुख्यालय एवँ प्रखंड मुख्यालय से किया जाएगा। इसी के तहत कल 9 फरवरी को 11 बजे से 2 बजे तक मुंगेर जिला मुख्यालय पार्टी कार्यालय किला क्षेत्र के सामने के प्रांगण में 3 घँटे का सांकेतिक उपवास रखकर बिहार के डबल इंजन सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से राजद नेता गजेंद्र कु हिमांशु, युवा राजद के जिला अध्यक्ष मो आसिफ वसीम,जिला राजद महासचिव रणजीत गुप्ता,शैलेन्द्र यादव,धरहरा के प्रखंड राजद अध्यक्ष ई रामबालक यादव,सदर प्रखंड अध्यक्ष निशा भारती,जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव,टेटियाबम्बर बम्बर के अध्यक्ष भूदेव दास, संग्रामपुर के अध्यक्ष कंचन रजक ,बरियारपुर के अध्यक्ष हरदेव सिंह,जिला परिषद प्रतिनिधि हिमांशु यादव,पंचायतीराज के जिला अध्यक्ष निरंजन यादव,जिला सचिव मो राजू राजद नेता नटबर बिंद सहित दर्जनों राजद नेता उपस्थित थे।