गोगरी के मुश्कीपुर से पुलिस ने की भारी मात्रा में शराब बरामद गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी फोटो गोगरी। गोगरी पुलिस ने शुक्रवार की रात में गोगरी के शिशवा गांव के श्याम यादव के मुश्कीपुर स्थित घर के शौचालय से भाड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने छापेमारी कर श्याम यादव के घर की शौचालय से कुल 141 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मुश्कीपुर गांव में ब्रजेश यादव एवं श्याम यादव शराब का बड़ा खैप उतर रहा है। जिसपर गोगरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में गोगरी पुलिस द्वारा रात में मुश्कीपुर गांव के जमाल बाग बगीचा में श्याम यादव के घर पर छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक कारोबारी को पहले मिल गया, जिसका लाभ उठाते हुए शराब कारोबारी पुलिस के आने से पहले ही घर से भाग निकला। पुलिस ने श्याम यादव के घर की तलाशी की तो घर के शौचालय से 141 बोतल अरूणाचल प्रदेश निर्मित शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया यह कारवाई गुप्त सूचना पर की गई। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी से पहले शराब कारोबारी भाग निकला। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में शिशवा निवासी श्याम यादव व ब्रजेश यादव के घर की तलाशी ली। वही पुलिस ने बताया कि ब्रजेश यादव श्याम यादव के साथ शराब का कारोबार करता है व ब्रजेश यादव श्याम यादव के घर को भाड़ा पर लेकर शराब का कारोबार करता है वही शराब कारोबार के मामले में श्याम यादव के भाई पवन यादव पर केस दर्ज है जो फरार चल रहा है, छापेमारी के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि 141 बोतल शराब बरामद की गई है, जिसमें 750 एम एल ट्रू गोल्ट विस्की 30 बोतल, 180 एमएल 111 अरूणाचल प्रदेश निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में श्याम यादव एवं ब्रजेश यादव के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। खगड़िया से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट
