समाहरणालय सभागार में डीएम ने नगर निगम कार्य की किया समीक्षा नगर निगम के कार्यो की समीक्षा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ की। जिसमें अपर समाहर्ता सह नगर आयुक्त, मेयर रूमाराज उपस्थित थी। साफ सफाई के बिन्दु पर निदेश दिया गया कि 26 गाड़ियाॅ इस कार्य हेतु आवंटित है। एनजीओ टीम को निदेश दिया गया कि प्रति दिन 26 गाड़ी निकलनी चाहिए। रात में ही प्रत्येक गाड़ी संबंधित तकनीकी समस्या का समाधान सुनिश्चित कर ले। जमादार लगातार क्षेत्र भ्रमण कर डोर टू डोर कचरा उठाव को सुनिश्चित करेगे। जबतक कचरा उठाव पूरी तरह नहीं हो जाता वे क्षेत्र में ही रहेगे। शहर में अतिक्रमण के संबंध में निदेश दिया गया कि जो भी दुकान/दुकानदार अपने सामने रोड/फुथपाथ पर समान रखकर या बढ़ाकर या गुमटी ठेला लगवाकर सड़क का अतिक्रमण करते है तो उन दुकानदारों को नोटिस के साथ जुर्माना वसूली की कार्रवाई करे। जुर्माना नहीं देने पर 107 एवं 133 की कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान सील करने का भी निदेश दिया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, आवास योजना के संबंध में भी समीक्षा की गयी। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार उपस्थित थे।
