आज दिल्ली में विभिन्न राज्यों के फ्लेवर व कल्चर की झांकी पेश करेंगे कलाकार, हीरो राजन कुमार होंगे एंकर दिल्ली में गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारियां जोरों पर जारी हैं, ऐसे में हिरो राजन कुमार भी देश की राजधानी में एक फौजी की तरह इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए जुटे हुए हैं। यहां जो अलग अलग राज्यों से कलाकार आए हैं। उनके बीच मे एक कल्चरल एक्सचेंज होना है। उस प्रोग्राम में एंकरिंग की जिम्मेदारी राजन कुमार को दी गई है। अलग अलग राज्य चाहे वह कर्नाटक, मेघालय, हरियाणा, छतीसगढ़, अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र हो, सभी के फ्लेवर को अर्थात भारत को एक छत के नीचे पेश करने की जिम्मेदारी राजन कुमार की होगी। यह अनोखा इवेंट आज 21 जनवरी 2022 को शाम 7 बजे शुरू होगा। इसमे मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के कई आला अधिकारी होंगे। बिहार के आर्टिस्ट राजन कुमार अपने राज्य को रिप्रजेंट करने में कभी पीछे नही हटे। राजन कुमार का अंदाज सिर्फ एक एंकर का नही है, बल्कि वह एक डांसर भी हैं, नेशमल अवार्ड विनर भी हैं। साथ ही साथ वह एक सफल अभिनेता भी हैं। राजन कुमार एक मल्टी टैलेंटेड और मल्टी टास्कर व्यक्तित्व के धनी हैं। वह बिहार के मुंगेर जिला से हैं मगर उनकी हस्ती ऐसी है कि कईयों पर भारी पड़ जाती है। यही वजह है कि अरूणाचल प्रदेश के सुदूर गांव से आया हुआ कलाकार राजन कुमार के प्रेजेंटेशन से उनके यूनिक स्टाइल से खुश और प्रभावित हो जाता है। वह भारत के रंग में रंग जाता है। मेघालय से आया हुआ कलाकार अपने आप को भूलकर राजन कुमार की कला से प्रभावित हो जाता है। यह कार्यक्रम चूंकि काफी भव्यता से आयोजित किया जाता है इसलिए हर साल बाहर से बड़े एंकर्स को बुलाया जाता रहा है। लेकिन राजन कुमार की विलक्षण प्रतिभा को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने इस बार निर्णय लिया कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जानी है। लोग काफी खुश हुए जिस तरह राजन कुमार ने देसी अंदाज में हिंदुस्तान को पिरोया। उनका प्रेजेंटेशन वाकई कमाल करने वाला है। आज की प्रस्तुति राजन कुमार के कैरियर के लिए भी बड़ी इम्पोर्टेन्ट है। स्टेज होगा, माइक होगा और राजन कुमार का अंदाज ए बयां होगा। माइक से उनका रिश्ता बड़ा गहरा रहा है तो तय्यार रहें, आज शाम राजन कुमार की प्रतिभा की झांकियां देखने के लिए।
