जनता दल यूनाइटेड बरियारपुर एवं सदर प्रखंड स्तरीय संयुक्त बैठक दिनांक 24 दिसंबर 2021 को दिन के 1:00 बजे से मुंगेर जनता दल( यू) कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आहूत होगी ! इस बैठक में दोनों प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष के अलावा पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे उक्त बातें सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ शालिग्राम सिंह प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा प्रदेश पार्टी के निर्देशानुसार सभी पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले राजस्व ग्राम से पार्टी का विस्तार करने के लिए 10 ,10 कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया ! आगे सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ शालिग्राम सिंह ने बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए यह बैठक अहम है जिसमें जनता दल (यू) के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी श्री जितेंद्र नाथ जी एवं जिला अध्यक्ष संतोष साहनी जी उपस्थित रहेंगे! दर प्रखण्ड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह _जनता दल यूनाइटेड मुंगेर
