मुंगेर श्रम अधीक्षक ऋतुराज ने बताया कि जिले में ई- श्रमिक कार्ड बनाने के लिए 31 दिसंबर तक में 4.5 लाख लक्ष्य निर्धारित है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। इस कार्ड को असंगठित क्षेत्र के मजदूर बनवा सकेंगे। यह कार्ड प्रवासी मजदूर के लिए काफी फायदेमंद होगा। इस कार्ड के बन जाने से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को बीमा समेत अन्य सरकारी लाभ मिलेगा।