कड़ाके की ठंड से शुरू हुई पुश की एक रात पिछले 2 दिनों से जिले में ठंड का असर काफी अधिक बढ़ गया है। जिसके कारण ना सिर्फ रात में बल्कि दिन में भी चल रही बर्फीली हवाओं से लोग सिहरने लगे हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिनों तक ठंड का असर कमोबेश इसी तरह रहने वाला है। ऐसे में यदि ठंड में और अधिक बढ़ोतरी होती है तो विद्यालय संचालन के समय में बदला होने की प्रबल संभावना है। ठंड में हुई बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए आम जनों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
