सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के वार्ड, पंच, सरपंच एवं मुखिया का शपथ ग्रहण समारोह 24 से 31 दिसंबर के बीच होना है। उक्त बातें सदर प्रखंड के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया ।उन्होंने बताया कि उसी दिन उप मुखिया एवं उपसरपंच के चुनाव होना है। सभी पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि एवं समय जल्द निर्धारित की जाएगी।
