*जनता से इतना डरते क्यों हैं नीतीश - केशरी* (जनता के टैक्स के पैसों से उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन की जांच करेगा एनसीपी का शिष्टमंडल) जनसंवाद कार्यक्रम को कार्यकर्ता सम्मेलन में बदलना ना सिर्फ सरकारी पैसों की घोर बर्बादी है बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आम जनता से नफ़रत को भी उजागर करता है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने बयान जारी करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए महत्त्वाकांक्षी परियोजना चानकेन गेटेड बीयर का निरीक्षण नहीं कर उन्होंने साबित कर दिया कि किसानों के प्रति उन्हें कितनी नफ़रत है। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बदल दिए गए जनसंवाद कार्यक्रम से पत्रकारों को भी दूर रखना कई सवाल खड़े करता है क्योंकि अन्य दलों के कार्यक्रम में पत्रकारों को ससम्मान बुलाया जाता है तो नीतीश जी पत्रकारों से डर क्यों रहे हैं। श्री केशरी ने कहा कि *एनसीपी का एक शिष्टमंडल इस बात की जांच करेगा कि जनता के टैक्स के पैसों से उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यकर्त्ता सम्मेलन कैसे आयोजित किया गया*