हवेली खरगपुर के बिहार दक्षिण ग्रामीण बैंक लोहची ने कई किसानों को नोटिस भेजा है ऐसे किसान जो कि बैंक से लोन लिया है और वह अभी तक चुकता नहीं किए हैं उन्हें नोटिस भेजा गया है कि 12 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय मुंगेर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और सुलह समझौता करें अन्यथा बैंक को मजबूरी में किसानों के खिलाफ कानून का सहारा लेना होगा और करवाई किया जाएगा बैंक के मैनेजर ने किसानों से आग्रह किया कि आप बैंक में आकर भी समस्या का समाधान कर सकते हैं बैंक हमेशा आपके सेवा में तत्पर है
