जिला खो-खो संघ की टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन आज इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सीनियर मुंगेर डिस्ट्रिक्ट पुरुष एवं महिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान जिला सचिव हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में बीआरएम कॉलेज मुंगेर की प्रिंसिपल कंचन गुप्ता , इलेक्शन ब्रांड एंबेसडर हीरो राजन कुमार , विशिष्ट अतिथि के पहचान लाइड फाउंडेशन की फाउंडर अफसाना प्रवीण शामिल हुई । अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय महिला खो-खो खिलाड़ियों के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया । प्रतियोगिता के शुभारंभ में महिला फर्स्ट मैच आर डी एंड डिजे कॉलेज मुंगेर बनाम सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज के बीच खेला गया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर दस अंक और डीजे कॉलेज दो अंक बनाई । दूसरा मैच बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर एवं सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर के बीच खेला गया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज मुंगेर ने पांच के मुकाबले सात अंको से विजयी हुई । ज्ञात हो कि मुंगेर से दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं। अंत में बालक वर्ग में फाइनल जिला खो-खो संघ मुंगेर एवं सरस्वती विद्या मंदिर पुरानी गंज के बीच खेला गया , जिसमें जिला खो-खो संघ मुंगेर ने बारह के मुकाबले पंद्रह अंकों से विजय हासिल कर चैंपियन बनी। वहीं बालिका वर्ग में कुल तीन टीमों ने भाग लिया और ये प्रतियोगिता सुपर लीग आधार पर खेला गया , जिसमें जिला खो-खो संघ की टीम चार अंक प्राप्त कर चैंपियन बनी और उपविजेता के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज बनी। अतिथियों के द्वारा सभी विजेता और उप विजेता पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर शुभकामनाएं दी। टेकनिकल रेफरी के रूप में शारीरिक शिक्षक जितेंद्र लाल श्रीवास्तव , राजाराम सिंह , राजीव मंडल , जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंह निभा रहे थे। और भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर शुभकामनाएं दी। टेकनिकल रेफरी के रूप में शारीरिक शिक्षक जितेंद्र लाल श्रीवास्तव , राजाराम सिंह , राजीव मंडल , जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंह निभा रहे थे। सबों ने सभी खिलाड़ियों की उज्जवल की कामना की।
