प्रतिभागियों के बीच शिशु स्वास्थ्य विषय पर क्विज कांटेस्ट आज विजेता टीम को पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित क्विज कांटेस्ट का आयोजन आज - प्रशिक्षण में एएनएम, जीएनएम और सीएचओ को इंफेंट एंड यंग चाइल्ड ब्रेस्ट फीडिंग के बारे में विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। ट्रेनिंग में किसने कितना सीखा इसकी जांच के लिए शुक्रवार को क्विज कांटेस्ट होगा जिसके लिए सभी प्रतिभागियों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एक प्रतिभागियों को सिर्फ एक ही बार प्रश्न का उत्तर देने की इजाजत है। अन्य प्रश्न के समय वो सिर्फ अपने ग्रुप को सहयोग कर सकते थे। इसके बाद विजेता ग्रुप के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।