इन्फेंट एंड यंग चाइल्ड फीडिंग पर नई एएनएम, जीएनएम और सीएचओ को दी जा रही ट्रेनिंग - एएनएम स्कूल सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शिशु स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इंफेंट एंड यंग चाइल्ड फीडिंग विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है । प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के विभिन्न अस्पातल, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से कुल 20 की संख्या में एएनएम, जीएनएम और सीएचओ शामिल हुए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत नये बहाल स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष तौर पर बुलाया गया ताकि उन्हें शिशु स्वास्थ्य के विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में प्रशिक्षित किया जा सके। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार ने ऑडियो- विजुअल माध्यम से सभी लोगों को इंफेंट एंड यंग चाइल्ड फीडिंग के तमाम तकनीकी पहलूओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
