बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मुंगेर कबड्डी टीम का चयन, दिनांक 22 नवंबर 2021 को रामपुर बस्ती जमालपुर के खेल मैदान में, दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया गया है, सब जूनियर खिलाड़ियों का वजन अधिकतम 55 किलोग्राम होना चाहिए एवं आयु सीमा 20 दिसंबर 2005 के बाद होनी चाहिए, चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना वास्तविक आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अनिवार्य है, मुंगेर जिला से चयनित (बालक बालिका) कबड्डी खिलाड़ी 20 बी बिहार राज्य सब- जूनियर (बालक बालिका) कबड्डी प्रतियोगिता जो भोजपुर मैं 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2021 तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी, यह जानकारी मुंगेर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कन्हैया तांती एवं सचिव राजेश कुमार ने दिया l