रविवार को जिलाधिकारी मुंगेर के निर्देशानुसार सदर प्रखंड के अंतर्गत कुल 52 टीकाकरण सेंटर बनाए गए थे जिसमें 52 स्वास्थ्य कर्मी एवं 52 वेरी फायर को लगाया गया था वही पर्यवेक्षक के रुप में डॉक्टर मदन कुमार, डॉ मुकेश कुमार, हेल्थ मैनेजर रवि कुमार ,आनंद कुमार को बेहतर कार्य हेतु लगाया गया था इसकी जानकारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दी उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सदर प्रखंड को 3500 का लगाने का टारगेट मिला था पर स्वास्थ्य कर्मी की मेहनत रंग लाई और 5000 लोगों को विभिन्न टीका करण केंद्रों पर टीका लगाया गया इस कार्ड में आंगनवाड़ी सेविका, आशा, जीविका दीदी मुख्य रूप से लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण सेंटर पर लाकर टीका लगवाने का कार्य कर रहे थे