बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर से अंकित राज मोबाइल वाणी के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा क्यों आवश्यक है इस विषय पर छात्रा पूजा शर्मा से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आज के जमाने में हर कोई को शिक्षित होना बहुत जरुरी है क्यूंकि बिना शिक्षा के कुछ भी नहीं है, इसलिए लड़कियों की शिक्षा आवश्यक है।उन्होंने कहा कि सरकार तो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है सभी को शिक्षित करने के लिए लेकिन लड़कियों के अभिभावक सोचते है कि लड़किया क्या पढ़ेगी इनकी तो शादी हो जाएगी और ससुराल जाकर खाना बनाएगी परन्तु ऐसा नहीं होना चाहिए हर लड़कियों को पढ़ना बहुत जरुरी है हर किसी को पढ़ने का अधिकार है