जिला भर में 01 से 30 सितंबर तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताओं, छोटे- छोटे बच्चों की माताओं सहित अन्य लोगों को पोषाहार के साथ - साथ योगाभ्यास के लिए भी प्रेरित कर रही हैं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अर्चना कुमारी। जिला के नौवागढ़ी क्षेत्र अंतर्गत इटहरी गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अर्चना कुमारी लोगों को पोषक तत्वों से युक्त संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं ताकि गर्भवती महिलाओं, धातृ माताओं के साथ-साथ छोटे- छोटे बच्चों का सही और संतुलित शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।