बिहार राज्य के मुंगेर जिले में विपिन कुमार ने रामजी प्रसाद से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया। रामजी प्रसाद ने बताया कि वे मजदूर है और उन्हें बिहार सरकार की ओर से मात्र चार सौ रूपया वृद्धा पेंशन मिलता है। इस महँगाई के जमाने में इस चार सौ रुपया के वृद्धा पेंशन से कुछ नहीं हो सकता है। एक समय का चाय भी इंसान नहीं पी सकता है। वे मजदूर है कमाते है तब उनका खर्च चलता है
