दिल्ली में प्रेम विवाह कर दो बच्चों का पिता घर वापसी की बात कहकर ट्रेन में पत्नी और बच्चे को सोए हुए छोड़ रास्ते में ही फरार हो गया।इस संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि दास साल पहले प्रेम प्रसंग से उनकी शादी ओखला (दिल्ली) में हुई थी। घर वापसी की बात कहकर पति पत्नी सहित दोनों बच्चों को लेकर विक्रमशिला एक्सप्रेस से घर जा रहे थे कि ट्रेन पटना जंक्शन पार करते समय महिला की आंख लगी महिला जब सो कर जगि तो उनके पति ट्रेन से फ़रार हो गया।जहां भटकते हुए महिला अपने दोनों बच्चों के साथ बरियारपुर रेलवे स्टेशन आ पहुंची।जिसे बरियारपुर रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर देखा गया।