धरहरा (संवाददाता) :- आईसीडीएस विभाग के निर्देश के आलोक मे बाढ़ राहत शिविर मे रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन किया गया । लक्खीसराय मुगेंर मुख्य मार्ग के एन एच -80 सीमा मे अवस्थित इंटरस्तरीय उच्च विधालय अमरपुर मे मुंगेर जिले के मुँगेंर सदर प्रखंड के कुतलूपुर गाँव के लिए बना शरणस्थली मे आँगनबाडी़ केन्द्र के दर्जनो बच्चो को मुँगेंर सदर प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका करुणा कुमारी ने रक्षा बंधन महोत्सव मे विभाग द्वारा प्रदत राखी बच्चीयो को प्रदान कर छोटे - छोटे बच्चो को रक्षा सुत्र बंधवाया एवं पोष्टिक लड्डु बच्चे एवं बच्चीयो को एक दुसरे को लड्डु खिलाने के लिए प्रेरित किया । महिला पर्यवेक्षिका करूणा कुमारी ने बाढ़ राहत शिविर मे आए कुतलुपुर के महिलाओ को आईसीडीएस विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी महिलाएं इस आपदा की घडी़ मे संयम रखे । सरकार आपको स्वस्थ्य और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है इसलिए स्वस्थ्य रहने के लिए सरकार के गाईड लाईन के अनुसार कोविड - 19 का टीकाकरण अवश्य ले ताकि महामारी से बचा जा सके ।
