प्रखंड क्षेत्र के 5 पंचायतों पर बाढ़ के कहर ने व्यापक असर डाला है। नेटवर्क की समस्या से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के साथ आसपास के गांव पर भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है। लोगों को मोबाईल के माध्यम से हाल जानने में भारी दिक्कतें आ रही है। बाढ़ प्रभावित दर्जन भर गांव में मोबाईल की संचार सेवा ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिससे बाहर रह रहे पीड़ित परिवार के सदस्य या बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोग जब एक दूसरे से संपर्क कर रहे है तो उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। प्रभावित क्षेत्र में इस मुश्किल के दौर में लोगों का हाल समाचार जानने की दिक्कतें आ गई है। जिससे विभिन्न कंपनियों के संचार सेवा ठीक से काम नहीं कर रहा है। भदौरा, अग्रहन, मंझगांय सहित पहाड़पुर, लोहची, डंगरा, बिलिया आदि गांव में भी नेटवर्क की समस्या आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें संपर्क स्थापित करने और सोशल मीडिया चलाने के लिए परेशान देखा जा रहा है। लोगों को संपर्क स्थापित करने के लिए काफी जतन करना पड़ रहा है। भदौरा गांव में एक मोबाईल टावर के समीप बाढ़ का पानी जलमग्न है। जिससे गांव के लोग नेटवर्क की समस्या से परेशान है।
