प्रखंड के चार पंचायत के दर्जन भर गांव बाढ़ की मुश्किल झेल रहा है। प्रभावित गांव के लोग परेशान है। उनके घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से उनके सामने बड़ी मुश्किलें आ रही है। खाने-पीने की भी दिक्कतें आ गई है। हालांकि भदौरा और शामपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था जरूर की गई है और लोग इसका लाभ भी ले रहे है। लेकिन कई गांव के ऐसे परिवार भी है जो अपने घर-बार छोड़ना नहीं चाह रहे। उनके सामने यह चिंता है कि घर को छोड़कर कैम्प गया तो चोर घरों के सामान की चोरी कर सकते है। ऐसे में प्रशासन से गांव में ही राहत की व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे है। कृष्णा नगर, नाकी, जागीर, लक्ष्मीपुर, भदौरा, मंझगांय और मंझगांय डीह, क़ुराबा गांव के दर्जनों परिवार अब भी घर नहीं छोड़े है।
