मध्य विद्यालय शामपुर के राहत शिविर में जिला परिषद क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार आशा देवी और अधिवक्ता रामखेलावन दास और उनके ग्रामीण सहयोगी और कार्यकर्ता के द्वारा पिछले तीन-चार दिनों से राहत के रूप में सूखा राशन बांटे जा रहे है। बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन के रूप में चूड़ा गुड़ आदि बांटा गया। आपदा के इस घड़ी में संभावित जिप सदस्य आशा देवी के इस सामाजिक प्रयास की लोग सराहना कर रहे हैं।